राष्ट्रीय

माल ढोकर मालामाल हुई इंडियन रेलवे, एक साल में कमाया 14 हजार करोड़ से ज्यादा का मुनाफा

Indian Railways: आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जून में रेलवे ने 135.46 मिलियन टन कार्गों का परिवहन किया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2024, 5:34 PM IST
Feature image

भारतीय रेलवे लगातार नए किर्तीमान स्थापित करती जा रही है। पिछले एक साल के दौरान माल ढुलाई से रेलवे की आय जून 2024 में 11.1 प्रतिशत बढ़कर 14,798.11 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वर्ष समान अवधि में 13,316.81 करोड़ रुपये थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जून में रेलवे ने 135.46 मिलियन टन कार्गों का परिवहन किया

आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जून में रेलवे ने 135.46 मिलियन टन कार्गों का परिवहन किया है। इस दारौन माल ढुलाई में सालाना आधार पर 10.07 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में यह 123.06 मिलियन टन थी।

डेटा के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने जून 2024 में 60.27 मिलियन टन कोयला (घरेलू उत्पादित कोयला) और 8.82 मिलियन टन आयातित कोयला, 15.07 मिलियन टन लौह अयस्क, 5.36 मिलियन टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 7.56 मिलियन टन सीमेंट, 4.21 मिलियन टन खाद्य उत्पाद, 5.30 मिलियन टन उर्वरक, 4.18 मिलियन टन मिनरल ऑयल, 6.97 मिलियन टन कंटेनर और 10.06 मिलियन टन अन्य सामानों का परिवहन किया है।

रेलवे ने अपनी सर्विस क्वालिटी में काफी सुधार किया

भारतीय रेलवे के बयान के मुताबिक, 'हंगरी फॉर कार्गो' मंत्र के तहत रेलवे ने अपनी सर्विस क्वालिटी में काफी सुधार किया और कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाया गया है। बयान में आगे कहा गया कि ग्राहक केंद्रित एप्रोच और बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स के काम करने के कारण रेलवे ने इतने शानदार नतीजे पेश किए हैं।

Updated on:
3 Jul 2024, 5:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत