लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी का कहना है कि उन्होंने हिंदू धर्म का अपमान किया है। ऐसे में वह माफी मांगे, तो वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। हिंदू कभी भी हिंसा नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में बयान के बाद एक्स पर लिखा था कि हर धर्म सिखाता है - डरो मत, डराओ मत। सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, उससे पीछे नहीं हटना चाहिए, और अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। जब बीजेपी ने देश में भय फैलाया, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए INDIA ने इसी सोच को अपनाया। बीजेपी का कहना है कि उन्होंने हिंदुओं को हिंसक कहा है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के 1 और बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली है।