भ्रष्टाचार करे आप, शराब घोटाला करे आप, बच्चों की क्लासरूम बनाने में घोटाला करे आप, पानी में घोटाला करे आप, आप की शिकायत करे कांग्रेस, आप को कोर्ट में घसीटकर ले जाए कांग्रेस और कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को। अब ये लोग साथी बन गए हैं। कांग्रेस अब ये बताए कि जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप के घोटाले के इतने सबूत देश के सामने रखे थे, क्या वे सबूत झूठे थे। ये ऐसे लोग हैं, जिनका दोहरा रवैया है। देश को ये बार-बार याद दिलाना चाहता हूं कि कैसा दोगलापन चल रहा है। ये लोग दिल्ली में एक मंच पर बैठ कर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हैं, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां करते हैं।