राष्ट्रीय

Chhath Puja और Diwali पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने की खास तैयारी, NR महाप्रबंधक ने दी जानकारी

Indian Railway: दीपावली (Deepawali) और छठ पूजा (Chhath Puja) को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग UP और बिहार (Bihar) जाने के लिए उत्तर रेलवे (Northern Railway) 195 विशेष ट्रेनें पहले ही घोषित कर दी हैं
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2024, 10:12 AM IST
Indian Railway
फोटो: पत्रिका

Indian Railway: दीपावली (Deepawali) और छठ पूजा (Chhath Puja) को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग UP और बिहार (Bihar) जाने की तैयारी में लग जाते हैं, जिसे देखते हुए रेल में भारी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस बार रेलवे का दावा है कि उसने इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। इस संबंध में उत्तर रेलवे (Northern Railway) के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।

उत्तर रेलवे पूरी तरह तैयार है

NR महाप्रबंधक ने कहा, 'उत्तर रेलवे इस बार छठ-दीवाली के लिए यात्रीगणों की सुविधा को लेकर पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का इस पर विशेष ध्यान है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जाए। इसके लिए, पिछले साल के अनुभव से सीख लेते हुए, नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर हमने लगभग तीन गुना ज्यादा व्यवस्थाएं की हैं। इस बार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष रूप से एक विशाल होल्डिंग एरिया बनाया है, जो 72,000 स्क्वायर फीट में फैला है। यह सुनिश्चित करेगा कि आरक्षित यात्रियों को अलग रखा जाए और प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ और मिश्रण की समस्या न हो।'

चलेंगी 195 स्पेशल ट्रेनें

अशोक कुमार ने आगे कहा, “पिछले साल हमने लगभग 135 विशेष ट्रेनें (Special Trains) चलाई थीं, जबकि इस बार हमने 195 विशेष ट्रेनें पहले ही घोषित कर दी हैं और उनकी बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, यदि हमें और ट्रेन चलाने की आवश्यकता पड़े, तो हमारे पास 18 लाख की क्षमता है, जिससे हम अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए तैयार हैं। होल्डिंग एरिया में आरक्षित यात्रियों को एक बैरिकेड के अंदर रखा जाएगा और उन्हें सीधे कोचों तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह, सभी आरक्षित कोच एक जगह पर होंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर कोई अव्यवस्था नहीं होगी।”

सभी ट्रेन इस प्लेटफॉर्म से होगीं संचालित

पिछले साल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष कदम उठाए हैं ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ से बचाया जा सके। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नई दिल्ली स्टेशन पर सारी प्रमुख ट्रेनें अब 16 नंबर प्लेटफॉर्म से संचालित होंगी, जहां प्लेटफॉर्म का आकार भी बढ़ा दिया गया है और इसे भीड़ नियंत्रित करने की क्षमता भी है। इस बार, प्लेटफॉर्म पर प्रवेश केवल 16 नंबर प्लेटफॉर्म से ही होगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।

Updated on:
26 Oct 2024, 10:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?