राष्ट्रीय

यात्रियों के लिए गुड न्यूज, ट्रेन में फिर से परोसा जाएगा गर्मागरम खाना

रेल यात्रा के दौरान अब यात्रियों को फिर से गर्मागरम खाना परोसा जाएगा। कोरोना मामलों में राहत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इसका ऐलान कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 8:33 PM IST
indian railways will start again serving cooked food in trains
indian railways will start again serving cooked food in trains

नई दिल्ली। भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना महामारी से राहत देखने को मिल रही है। इसके चलते सरकार लगाई गई पाबंदियों में ढील दे रही है। यही वजह है कि कई राज्यों में सिनेमाघर, मॉल, रेस्तरां और स्कूल खुल गए हैं। वहीं अब सरकार ने रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को पका हुआ गर्म खाना फिर से परोसने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

तारीख का नहीं हुआ ऐलान
मंत्रालय ने बताया कि ट्रेनों में पका हुआ भोजन परोसना फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। जल्द ही यात्रियों को फिर से यह सुविधा मिलने लगेगी। दरअसल, कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने रेल यात्रा के दौरान कई पाबंदियां लगा दी थीं। जिसके तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को खाना परोसना भी बंद कर दिया गया था। वहीं अब महामारी से राहत मिलने पर रेलवे यात्रा के दौरान वापस खाना परोसने का फैसला लिया गया है। यह सुविधा कब से शुरू हो रही है, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अभी मिलता है सिर्फ कुक्ड फूड
रेलवे बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि ट्रेन के अंदर रेडी-टू-ईट मील की सुविधा भी जारी रहेगी। बता दें कि कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों के दौरान रेलवे यात्रियों को रेडी-टू-ईट मील उपलब्ध करा रहा था। रेडी-टू-ईट मील में चाय, कॉफी, स्नेक शामिल हैं। इसके साथ ही यात्रा के दौरान नूडल्स, राजमा चावल और सूप भी मिलता था।

यह भी पढ़ें:

गौरतलब है कि कोरोना मामलों में राहत को देखते हुए रेलवे, यात्रियों को राहत दे रहा है। पिछले महीने रेलवे मंत्रालय ने कोरोना महामारी के दौरान ट्रेनों पर लगाए गए स्पेशल का टैग हटाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही महामारी में बढ़ाए गए किराए को भी कम करने की बात कही थी। दरअसल, कोरोना के दौरान बहुत कम लोग ही रेलवे से यात्रा कर रहे थे, ऐसे में रेलवे ने सैनिटाइजेशन जैसी सुविधाओं पर खर्च को वसूलने के लिए किराया बढ़ाया था।

Published on: