
Indian Investment in Foreign Markets: विदेश को लेकर भारतीयों का क्रेज निवेश बाजार में भी दिखाई दे रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार लिबरलाइज्ड रेमिटैन्स स्कीम (एलआरएस) के तहत वित्त वर्ष 2027 में अप्रैल से अगस्त के पांच महीनों में ही भारतीयों ने विदेशी कंपनियों के शेयरों या डेट फंड में 1.73 अरब डॉलर का निवेश कर डाला। 2016 की तुलना में यह पांच गुना से भी ज्यादा है। बात सिर्फ घरेलू निवेशकों की नहीं है, भारतीय कंपनियां भी विदेश में निवेश बढ़ा रही हैं। 2018-19 से 2023-24 के बीच भारतीय कंपनियों का विदेश में प्रत्यक्ष निवेश 85 अरब डॉलर बढ़ गया है।
विदेशी शेयर बाजार में भारतीयों की बढ़ती रुचि अकारण नहीं है। एक साल में निवेश पर रिटर्न देने के मामले में भारत का शेयर बाजार बहुत पीछे है। यहां एक साल में निवेशकों को मुनाफा होने के बदले नुकसान हो गया। इस टेबल के आंकड़ों को देखेंगे तो भारतीय बाजार का हाल अपने आप समझ जाएंगे।
| रैंक (प्रदर्शन क्रम) | देश / बाज़ार | आधिकारिक सूचकांक (Index) | 20 नवंबर 2026 का क्लोज़िंग स्तर | 1-वर्षीय रिटर्न (%) (नवंबर 2025 – नवंबर 2026) | बाज़ार की स्थिति व मुख्य रुझान |
| 1 (शीर्ष प्रदर्शन) | दक्षिण कोरिया | KOSPI(Korea Exchange) | 4,869.96 | +27.0%(52-सप्ताह के निचले स्तर 3,833.35 से; USD ETF आधार पर +42.3%) | जून 2026 में 9,385 के शिखर पर पहुँचने के बाद भारी मुनाफावसूली के बावजूद सालाना आधार पर सबसे आगे |
| 2 (शीर्ष प्रदर्शन) | ताइवान | TAIEX(TWSE) | 36,033.29(नवीनतम संदर्भ स्तर) | +26.8%(MSCI Taiwan USD आधार पर) | अक्टूबर 2026 में 49,968.92 के सर्वकालिक उच्च स्तर के बाद नवंबर में गिरावट, फिर भी सालाना बढ़त मज़बूत |
| 3 | जापान | Nikkei 225(Tokyo Stock Exchange) | 56,436.65 | +13.3%(नवंबर 2025 के 49,823.94 से ऊपर) | येन (JPY) की कमज़ोरी और निर्यातक शेयरों के समर्थन से दोहरे अंकों का सालाना रिटर्न |
| 4 | ब्राज़ील | Ibovespa(B3) | 1,66,376.44(19 नवंबर क्लोज़) | +7.5% | अक्टूबर 2026 में 2,09,713 के शिखर के बाद राजकोषीय चिंताओं से एक महीने में 20% से अधिक गिरावट, पर सालाना बढ़त कायम |
| 5 | जर्मनी | DAX 40(Deutsche Börse) | 24,802.78 | +6.5%(नवंबर 2025 के 23,278.85 से ऊपर) | यह टोटल रिटर्न इंडेक्स है; नवंबर के तीसरे सप्ताह में टेक बिकवाली से दबाव दिखा |
| 6 | अमेरिका | S&P 500(NYSE/Nasdaq) | 6,910.39 | +5.7%(नवंबर 2025 के 6,538.76 से ऊपर) | अक्टूबर 2026 में 7,818.93 के रिकॉर्ड स्तर के बाद नवंबर में टेक शेयरों में गिरावट से सालाना बढ़त सिमटी |
| 7 | भारत | Nifty 50 / BSE Sensex(NSE / BSE) | 25,800.60(Nifty) / 83,919.71(Sensex) | -0.61%(Nifty 50, 1-वर्षीय प्राइस रिटर्न) | नवंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में बैंकिंग शेयरों और FII खरीदारी से 9 महीने के उच्च स्तर पर वापसी के बाद सालाना स्तर लगभग सपाट |
| 8 (कमज़ोर) | चीन | Shanghai Composite(SSE) | 3,533.79 | -7.85%(CSI 300: -11.21%) | घरेलू मांग और प्रॉपर्टी/टेक दबाव के कारण मुख्यभूमि चीनी सूचकांक नकारात्मक दायरे में |
| 9 (सबसे कमज़ोर) | हांगकांग | Hang Seng Index(HKEX) | 22,410.80 | -11.14%(52-सप्ताह के निचले स्तर के करीब) | बड़े चीनी टेक और प्रॉपर्टी शेयरों में बिकवाली से प्रमुख वैश्विक बाज़ारों में सबसे कमज़ोर प्रदर्शन |
2015-2024 की बीच करीब 16 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी। इनमें आधे से ज्यादा लोगों ने बीते पांच सालों में भारत छोड़ दूसरे देशों का रुख किया है। 2015 से पहले के पांच सालों में 5,04,475 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी थी। 2021 के बाद से हर साल इनकी संख्या दो लाख पार कर जा रही है। जबकि, 2017 से 2021 के बीच भारतीय नागरिकता लेने वालों की संख्या 4844 रही।
| वर्ष | भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की संख्या | वार्षिक रुझान / मुख्य संदर्भ |
| 2015 | 1,31,489 | सामान्य आधार स्तर |
| 2016 | 1,41,603 | +7.7% की वृद्धि |
| 2017 | 1,33,049 | -6.0% की गिरावट |
| 2018 | 1,34,561 | +1.1% की मामूली बढ़ोतरी |
| 2019 | 1,44,017 | कोविड-पूर्व का उच्चतम स्तर |
| 2020 | 85,256 | कोविड-19 लॉकडाउन व यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारी गिरावट (-40.8%) |
| 2021 | 1,63,370 | महामारी के बाद तेज़ उछाल (+91.6%) |
| 2022 | 2,25,620 | दशक में एक वर्ष का सर्वाधिक आँकड़ा (+38.1%) |
| 2023 | 2,16,219 | -4.2% की हल्की कमी |
| 2024 | 2,06,378 | -4.6% की कमी (लगातार तीसरे वर्ष 2 लाख से अधिक) |
| कुल (2015–2024) | 15,81,562 | 10 वर्षों का कुल आधिकारिक योग |
| वर्ष | विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या (आधिकारिक रिकॉर्ड) | स्थिति / संदर्भ और स्रोत |
| 2016 | 3,71,506 | विदेश मंत्रालय, लोकसभा अतारांकित प्रश्न सं. 4709 (24.03.2021) |
| 2017 | 4,56,823 | विदेश मंत्रालय, लोकसभा अतारांकित प्रश्न सं. 4709 (24.03.2021) |
| 2018 | 5,20,342 | विदेश मंत्रालय, लोकसभा अतारांकित प्रश्न सं. 4709 (24.03.2021) |
| 2019 | 5,88,931 (कोविड-पूर्व उच्चतम स्तर) | विदेश मंत्रालय, लोकसभा अतारांकित प्रश्न सं. 4709 (24.03.2021) |
| 2020 | 2,61,406 (कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण गिरावट) | विदेश मंत्रालय, लोकसभा अतारांकित प्रश्न सं. 4709 (24.03.2021) |
| 2022 | 7,52,111 | विदेश मंत्रालय, राज्यसभा अतारांकित प्रश्न सं. 2313 (20.03.2025) |
| 2023 | 8,94,783 (विभिन्न संसदीय रिपोर्टों में लगभग 9.08 लाख तक दर्ज) | विदेश मंत्रालय, राज्यसभा प्रश्न सं. 2313 (20.03.2025) व फरवरी 2026 संसदीय उत्तर |
| 2024 | 7,60,073 (विभिन्न संसदीय रिपोर्टों में लगभग 7.70 लाख तक दर्ज) | विदेश मंत्रालय, राज्यसभा प्रश्न सं. 2313 (20.03.2025) व फरवरी 2026 संसदीय उत्तर |
| 2025 | लगभग 6.26 लाख (संसदीय रिपोर्टों के अनुसार 6,19,264 – 6,26,606 के दायरे में) | शिक्षा मंत्रालय / आव्रजन ब्यूरो (BoI), फरवरी 2026 व अगस्त 2026 संसदीय रिकॉर्ड |