Indian Forest Area: दुनियाभर के कई देशों में जहाँ वनक्षेत्र कम हो रहा है, वहीं भारत में पिछले एक दशक में वनक्षेत्र तेज़ी से बढ़ा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इस बारे में खुलासा हुआ है।
दुनिया में सिकुड़ते जंगलों के बीच भारत (INdia) ने अपना वनक्षेत्र बढ़ाकर बड़ी सफलता हासिल की है। वैश्विक वन क्षेत्र के मामले में भारत 10वें से 9वें स्थान पर आ गया। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की ओर से बाली में जारी ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स असेसमेंट 2025 रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में सामने आई जानकारी को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने सतत वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में भारत की एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
ये भी पढ़ें
भारत स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (आईएसएफआर) के मुताबिक देश का वनक्षेत्र 1.91 लाख हेक्टेयर बढ़ गया है। यह पिछले करीब एक दशक में हुआ है। भारत में 8,27,357 वर्ग किलोमीटर (8,27,35,700 हेक्टेयर) क्षेत्र में वन है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 25.17% है। इसमें वन 7,15,343 वर्ग किलोमीटर है, जबकि 1,1214 वर्ग किलोमीटर में वृक्ष हैं। यह क्षेत्रफल 2021 की तुलना में 1445 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।
भारत में मिजोरम सबसे घने जंगल वाला राज्य है। मिजोरम में 85% वनक्षेत्र है जो अन्य सभी राज्यों से ज़्यादा और घना है।
दुनिया में कुल 4.14 बिलियन हेक्टेयर वनक्षेत्र है। यह धरती की 32% ज़मीन पर है। इनमें से 54% हिस्सा सिर्फ 5 देशों रूस (Russia), ब्राज़ील (Brazil), कनाडा (Canada), अमेरिका (United States Of America) और चीन (China) के पास है।