राष्ट्रीय

Sheena Bora murder case: ‘जिंदा है शीना बोरा’, आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने किया दावा

Sheena Bora murder case: इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में दावा किया है कि 'हाल ही में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। उसने बताया कि कश्मीर में शीना बोरा (Sheena Bora) से उसने मुलाकात की। सीबीआई (CBI) को कश्मीर जाकर शीना को ढूँढना चाहिए।'
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2021, 1:58 PM IST
Sheena Bora murder case Indrani Mukerjea
Sheena Bora and Indrani Mukerjea

चर्चित शीना बोरा हत्याकांड (Sheena Bora murder case) को लेकर इस मामले की मुख्य आरोपी पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने बड़ा दावा किया है। सीबीआई (CBI) को लिखी चिट्ठी में इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने दावा किया है शीना बोरा जिंदा है और वो अभी कश्मीर (Kashmir) में है। ये जानकारी जेल में एक महिला ने उसे दी थी। उस महिला ने बताया है कि वो शीना से कश्मीर में मिली थी। इसके साथ ही इंद्राणी मुखर्जी ने इस मामले की जांच की भी मांगी की है।

सीबीआई को चिट्ठी में क्या लिखा?

इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में दावा किया है कि 'हाल ही में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। उसने बताया कि कश्मीर में शीना बोरा (Sheena Bora) से उसने मुलाकात की। सीबीआई को कश्मीर जाकर शीना को ढूँढना चाहिए।'

इस मामले पर इंद्राणी मुखर्जी के वकील ने कहा है कि चूंकि पत्र सीबीआई को लिखा गया है, इसलिए उन्हें पत्र के अंदर क्या है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी वर्ष 2015 में शीना बोरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई थी और अभी वो मुंबई की भयखाला जेल में बंद है। बीते महीने इंद्राणी की जमानत याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी।


कौन है शीना बोरा (Who is Sheena Bora)

अब ये शीना बोरा कौन है? शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से हुई बेटी थी। वर्ष 2012 में 25 वर्षीय शीना बोरा की हत्या कर दी गई थी और वर्ष 2015 में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को पाया गया। सीबीआई ने इस मामले में तीन चार्जशीट और दो अन्य चार्जशीट भी फाइल की है। इसमें इंद्राणी मुखर्जी के अलावा ड्राइवर श्यामर राय, पूर्व पति संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी (Peter Mukharjea) को आरोपी के रूप में शामिल किया गया है।

इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ़्तारी के तीन दिन बाद ही उसके पति पीटर मुखर्जी (Peter Mukharjea) को भी इंद्राणी की मदद करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत के आरोपों की फिर से होगी जांच, कांग्रेस नेता बोले- दोषी को मिले सजा

पत्नी से विवाद के बीच IPS भानू प्रताप सिंह पर कार्रवाई, खगड़िया SP पद से हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?