राष्ट्रीय

International women’s day 2024: गोल्ड नहीं, जानिए क्या है महिलाओं का पसंदीदा निवेश विकल्प

International women's day 2024: 7 फीसदी महिलाएं जीवन बीमा तो 3 प्रतिशत करती हैं गोल्ड में निवेश, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 2023 में लिया 19प्रतिशत ज्यादा लोन। 19 फीसदी घटा महिलाओं की ओर से लिया जाने वाला बिजनेस लेन, एजुकेशन लोन में भी 1% की गिरावट आई।

2 min read
निवेश के लिए महिलाएं गोल्ड के बदले लाइफ इंश्योरेंस को अधिक तवज्जो दे रही हैं।

International women's day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले कई कंपनियों ने महिलाओं पर सर्वे किए हैं, जिनके रोचक परिणाम सामने आए हैं। बजाज अलियांज की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश के लिए महिलाएं गोल्ड के बदले लाइफ इंश्योरेंस को अधिक तवज्जो दे रही हैं। परिवार को वित्तीय सुरक्षा देना महिलाओं की पहली प्राथमिकता में शामिल है। 86% महिलाओं के टॉप 10 लाइफ गोल्स में वर्क-लाइफ बैलेंस, अपना मकान और ट्रैवल शामिल है। वहीं क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी क्रिफ हाईमार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में महिलाओं की और से लिए गए लोन में 19% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुल लोन ग्रोथ रेट 17% रह और पर्सनल व दोपहिया लोन में 26% की वृद्धि हुई।

80,000 रुपए लोन का औसत आकार

क्रिफ हाईमार्क की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में महिलाओं पर बकाया कुल लोन की राशि बढक़र 30.95 लाख करोड़ रुपए रही है जो 2022 में 26 लाख करोड़ रुपए थी। पिछले वर्ष कारोबारी और शिक्षा लोन को छोडक़र सभी श्रेणियों में महिलाओं को लोन वितरण में वृद्धि रही। महिलाओं की ओर से लिए गए पर्सनल रहा। उन पर कुल 12.76 लाख करोड़ रुपए का पर्सनल लोन बकाया है।

76% चाहती हैं अपना बिजनेस

वहीं, आनलाइन मार्केटप्लेस इंडियालेंड्स के अनुसार, बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं उद्यमी बनने और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। सर्वे के मुताबिक 76% वर्किंग वुमन खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखती हैं। 68%महिला उद्यमियों ने कहा कि वे अपनी कंपनी के खातों को स्वतंत्र रूप से प्रबंधित करती हैं। 68.7% उद्यमी महिलाएं अपना पैसा स्वयं निवेश करती हैं।

महिला उधारकर्ता ज्यादा भरोसेमंद

वहीं, फिनटेक प्लेटफॉर्म फाइब की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाएं हैं लोन चुकाने के मामले में ज्यादा भरोसेमंद और जिम्मेदार हैं। महिला उधारकर्ताओं की ईएमआइ चुकाने की संभावना पुरुषों से 10% अधिक है। पिछले 5 साल में पहली बार लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में दोगुनी से अधिक हो गई है। सर्वे के मुताबिक, वर्ष 2019 में 18% महिलाओं ने पहली बार लोन लिया था, जिनकी संख्या 2023 में 40% तक पहुंच गई। वहीं पहली बार लोन लेने वाले पुरुषों की संख्या 82% से घटकर 60% रह गई।

कहां निवेश करना पसंद करती हैं महिलाएं

३०.९५ लाख करोड़ रुपए का लोन महिलाओं ने लिया है अब तक, यह राशि 2022 में 26 लाख करोड़ थी। 19% घटा महिलाओं की ओर से लिया जाने वाला बिजनेस लेन, एजुकेशन लोन में भी 1% की गिरावट आई। 39% हिस्सेदारी महिलाओं की प्रॉपर्टी लोन में, पसर्नल लोन लेने वालों में 52% महिलाएं।

महिलाओं को इनमें निवेश करना पसंद

एसेट क्लास हिस्सेदारी

जीवन बीमा 70%

बैंक एफडी 47%

गोल्ड ज्वैलरी 32%

म्यूचुअल फंड्स 27%

रेकरिंग डिपॉजिट 21%

प्रॉपर्टी (घर-जमीन) 18%

चिट फंड्स 16%

छोटी बचत योजनाएं 12%

आइपीओ 14%

बॉन्ड्स 10%

Published on:
07 Mar 2024 08:49 am
Also Read
View All