राष्ट्रीय

21 और 22 सितंबर को 5 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम

JGGLCCE परीक्षा के दौरान पेपर लीक रोकने के लिए झारखंड सरकार ने पांच घंटे इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 से दोपहर 1:30 बजे तक निलंबित रहेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 8:53 AM IST
Feature image

झारखंड सरकार ने शनिवार और रविवार का इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) परीक्षा में किसी भी प्रकार की लीक या गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि दो दिन सुबह 8 बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा को लेकर स्पष्ट कहा है किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक्स (X) पोस्ट में कहा है कि, "अगर कोई परीक्षा के दौरान कोई गलत काम करने की कोशिश करता है,तो हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे."

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (JSSC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश में 823 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें लगभग 6.39 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। झारखंड गृह विभाग ने कहा है कि "फिक्स्ड टेलीफोन लाइनों पर आधारित वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी जारी रह सकती है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-223 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी."

Updated on:
21 Sep 2024, 8:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे