राष्ट्रीय

पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, जानिए फिलिस्तीन-इजरायल जंग के बीच क्या हुई बात

Israel-Hamas War : इजरायल और फिलिस्तीन के हमास आतंकियों के साथ चल रहे युद्ध में भारत इजरायल के साथ है। हमास हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2023, 3:41 PM IST
modi.jpg

Israel-Hamas War: इजरायल और फिलिस्तीन के हमास आतंकियों के साथ चल रहे युद्ध में भारत इजरायल के साथ है। हमास हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को आतंकी समूह हमास के हमलों के बाद की स्थिति की कई जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया कि आतंक के विरूद्ध इस लड़ाई में इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी साझा भी की है।

आतंकी संगठन हमास के इजरायल पर किए गए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कभी इजरायल के साथ एकजुटता व्यक्ति की थी। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा था कि इजरायल पर हमले से वह स्तब्ध हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना निर्दोष, पीड़ितों और उनके परिवार के साथ है। इस कठिन घंडी में हम इजरायल के साथ खड़े हैं।

भारत में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा था कि 'हमें भारत से भारी समर्थन मिला है। उम्मीद करते हैं कि दुनिया सैकड़ों इजरायली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण हत्या और अपहरण की निंदा करेंगे। यह अस्वीकार्य है।'

Published on: