राष्ट्रीय

ISRO का अगली पीढ़ी का रॉकेट कैसे बदलेगा भारत का अंतरिक्ष मिशन? जानिए NGLV इंजन की खासियत

ISRO के नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) में लिक्विड ऑक्सीजन और मीथेन आधारित इंजन का इस्तेमाल होगा। जानिए इसकी तकनीक, क्षमता और भारत के भविष्य के चंद्र मिशनों में इसकी भूमिका।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 3:00 AM IST
ISRO NGLV
AI Image-(ChatGpt)

ISRO NGLV: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगली पीढ़ी के प्रक्षेपणयान 'नेक्स्ट जेनरेशन लांच व्हीकल' (एनजीएलवी) के विकास में अहम सफलता हासिल की है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन केंद्र में लिक्विड ऑक्सीजन और मीथेन से चलने वाले हाई-थ्रस्ट रॉकेट इंजन के गैस जनरेटर का सफल परीक्षण किया गया। यह स्वदेशी क्रायोजेनिक और उन्नत रॉकेट इंजन तकनीक की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जानें डिटेल्स


इसरो के अनुसार इस इंजन का इस्तेमाल एनजीएलवी में होगा। संगठन की योजना 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह रॉकेट बनाया जा रहा है। भविष्य में इसका उपयोग मानव मिशनों में भी होगा। इंजन का विकास इसरो के द्रव प्रणोदन प्रणाली केंद्र में हो रहा है, जिसे प्रोपल्शन केंद्र और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का सहयोग मिल रहा है।
परीक्षण में गैस जनरेटर चैंबर का दबाव 31.5 बार रखा गया, जो इंजन के लगभग 60 प्रतिशत थ्रस्ट के बराबर है। इस दौरान प्रज्वलन सुचारु और दहन स्थिर रहा। इससे साबित हुआ कि डिजाइन 60 प्रतिशत क्षमता के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

भविष्य के रॉकेट की अहम तकनीक


दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां भी तरल ऑक्सीजन और मीथेन आधारित रॉकेट तकनीक पर जोर दे रही हैं, क्योंकि इसमें दहन अधिक स्वच्छ होता है, रखरखाव कम लगता है और रॉकेट दोबारा काम आ सकते हैं। इसरो ने 2019 में काम शुरू किया था। अधिकारियों के मुताबिक एनजीएलवी निचली कक्षा में 30 टन और भू-स्थैतिक अंतरण कक्षा में करीब 10 टन वजनी उपग्रह पहुंचा सकेगा। इसकी क्षमता इसरो के एलवीएम-3 से तीन गुना से अधिक होगी।

Published on: