राष्ट्रीय

जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर अब 12 दिसंबर को होगी सुनवाई

Jacqueline Fernandez Case बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में आज 24 नवम्बर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कोई बहस नहीं की। और जैकलीन को राहत देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर को तय कर दी है। अब 12 दिसंबर देखना होगा कि, जैकलीन फर्नांडीज जेल जाती है की नहीं।

less than 1 minute read
jacqueline_fernandez1.jpg
जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर अब 12 दिसंबर को होगी सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक बड़ी राहत मिल गई है। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज की आज 24 नवम्बर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। जैकलीन फर्नांडीज सुबह ही पटियाला हाउस कोर्ट में हाजिर हो गई। पर पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर कोई बहस नहीं की। और जैकलीन को राहत देते हुए अगली तारीख दे दी। जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर अब 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।

15 नवम्बर को जैकलीन फर्नांडीज को मिली थी जमानत

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 नवम्बर को जैकलीन फर्नांडीज को 2 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी है। हरदिलअजीज बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने राहत की सांस ली। इसी मामले में आज 24 नवंबर को कोर्ट में बहस होनी थी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसीं जैकलीन

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किल में आ गई हैं। इस मामले में अब तक कई बार और कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा चुकी है।

12 दिसंबर पता चलेगा क्या होगा

अब जैकलीन फर्नांडिस पर गिरफ्तारी की गाज गिरती नजर आ रही है। फिलहाल अब 12 दिसंबर को अदालत के फैसले के बाद ही पता चलेगा की इस मामले में जैकलीन को राहत मिलती है या फिर उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

Updated on:
24 Nov 2022 03:22 pm
Published on:
24 Nov 2022 03:20 pm
Also Read
View All
Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

भगवंत मान पर अकाल तख्त का रुख सख्त, SGPC सदस्य ने सुरजीत सिंह बिट्टावड कहा- वीडियो असली, CM दें इस्तीफा

Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा