राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के पुंछ में मंदिर के पास ब्लास्ट, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक रहस्यमय विस्फोट हुआ। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर शाम पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक मंदिर के पास रहस्यमय विस्फोट हुआ।
less than 1 minute read
explosion_0.jpg

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक रहस्यमयी धमाका हो जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार की रात पुंछ के सुरनकोट में शिव मंदिर के पास धमाका हुआ है। ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया है। धमाके के बाद मंदिर की दीवारों पर छर्रे लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार हताहत की खबर नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इसके पीछे किसका हाथ है।


पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक मंदिर के पास रहस्यमय विस्फोट हुआ है। इस हादसे में किसी की मौत या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। SHO सुरनकोट ने इस घटना की पुष्टि की है। ब्लास्ट की सूचना मिलने के तुरंत बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। विस्फोट के तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

यह भी पढ़ें- देश में 10 लाख शिक्षकों की कमी: बड़ें पैमाने पर स्कूलों के विलय की तैयारी, जानिए क्या होगा फायदा


यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, एक महीने में चार दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Updated on:
16 Nov 2023 10:15 am
Published on:
16 Nov 2023 10:15 am
Also Read
View All
‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, प्रेसिडेंट से मिलने के बाद राहुल गांधी ने दिया बयान

‘इसे ही डर और कायरत कहते हैं’ CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रों बंद होने के लेकर प्रियंका गांधी ने साधा BJP सरकार पर निशाना

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे 10 विपक्षी सांसद

राहुल गांधी के दुष्प्रचार का NDA को मिल रहा फायदा, उपचुनावों में बड़ी कामयाबी पर विपक्ष पर पलटवार

’14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज’, राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले खरगे का चुनाव आयोग को लेकर बयान