राष्ट्रीय

Kupwara Encounter: सेना ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया दिया है। कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2023, 6:20 PM IST
Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना अभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को गुपवाड़ा जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मच्छल सेक्टर में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने बताया क‍ि लश्कर के तीन और आतंकवादी मारे गए। दो आतंकवादी पहले मारे गए थे। इस तरह कुल 5 आतंक‍ियों को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है। पुलिस ने लिखा, कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष जानकारी के आधार पर, मच्छल सेक्टर में एक मुठभेड़ शुरू हो गई है। इसमें अब तक लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन चल रहा है।

राजौरी में तीसरे दिन भी अभियान जारी

वहीं, राजौरी में आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान तीसरे दिन भी जारी है। राजौरी जिले के कालाकोटे के जंगली इलाके में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के उद्देश्य से चलाया गया घेराबंदी और तलाशी अभियान आज भी जारी है। यह ऑपरेशन सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने किया 42 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए रूट और टाइमिंग

यह भी पढ़ें- India-Canada Row: तनाव के बीच भारत सरकार ने कनाडा में फिर शुरू की वीजा सर्विस, 4 कैटेगरी में दी मंजूरी

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: नवंबर में छुट्टी की भरमार, सिर्फ इतने दिन खुलेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated on:
26 Oct 2023, 6:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद

‘हमारे जवान उधर जाते हैं, उनके सैनिक इधर आते हैं’, चीनी घुसपैठ पर बोले अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू