राष्ट्रीय

Jammu-Kashmir: कुलगाम एनकाउंटर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर, एक जवान समेत दो नागरिक घायल

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 11:15 PM IST
Jammu-Kashmir: 1 Jaish-e-Mohammad terrorist killed during Kulgam encounter
Jammu-Kashmir: 1 Jaish-e-Mohammad terrorist killed during Kulgam encounter

जम्मू कश्मीर के कुलगां में आतंकवादियों और सुरक्षाबोन के बीच जमकर मुठभेड़ हुई;। इसमे सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान के साथ दो नागरिक भी घायल हुए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बटपोरा इलाके में हुई। इससे पहले भी यह मुठभेड़ हुई थी। इस इलाके में पुलिस सुरक्षाबलों के साथ मिलकर अभियान चला रहे थे। कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारी ने कहा, "कुलगाम के बटपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।" पुलिस को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद ही पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया।

आतंकियों और पुलिस के बीच हुए एनकाउन्टर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर किया है। इस आतंकी की पहचान की जा रही है। इस एक्शन में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया था। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया था और भारी संख्या में हथियार बरामद किये गए थे। पुलिस के मुताबिक, आतंकी कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के टेकरी नार इलाके के पास एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

Updated on:
26 Sep 2022, 11:15 PM IST
Published on: