5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISI की तरह बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे सूफा आतंकी, NIA ने पेश की चार्जशीट

-विस्फोटक के साथ पकड़ाए सूफा के 8 आतंकियों के खिलाफ एनआइए ने पेश की चार्जशीट-निम्बाहेड़ा राजस्थान की बॉर्डर पर कार में विस्फोटक के साथ पकड़े गए थे आतंकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Sep 2022, 7:34 PM IST

terrorist.jpg

भोपाल. 30 मार्च को मध्यप्रदेश और राजस्थान की बॉर्डर प चित्तौड़गढ़ के निम्बाखेड़ा में जांच के दौरान पकड़ाए सूफा के आतंकी देश में बड़ी आतंकी वारदात करने की फिराक में थे। ये खुलासा NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) द्वारा जयपुर की विशेष न्यायालय में पेश की गई चार्जशीट में किया गया है। एनआइए ने जो चार्जशीट पेश की है उसके मुताबिक पकड़े गए आतंकी आतंकी संगठन ISI की तर्ज पर भारत देश में बड़ी वारदात करने की साजिश रच रहे थे। चार्जशीट में बताया है कि आतंकी संगठन सूफा का मुख्य साजिशकर्ता इमरान खान ने बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रची थी। इसके लिए हथियार, गोला बारूद जमा किया गया था। जांच में ये भी खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता इमरान आतंकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए लगातार बैठकें करता था।

खेत पर देता था बम बनाने की ट्रेनिंग
NIA ने जो चार्जशीट कोर्ट में दायिर की उसमें बताया है कि आतंकी इमरान उसके खेत में आइडी बनाने और इसका बम में उपयोग करने की ट्रेनिंग देता था। बम बनाने के लिए जरूरी सामान भी इमरान और उसके साथियों ने बाजार से खरीदे थे। गौरतलब है कि 30 मार्च को मप्र और राजस्थान की बॉर्डर पर चित्तौडगढ़़ के निम्बाहेड़ा पर जांच के दौरान पुलिस ने तीन आतंकियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा था। इस विस्फोटक का उपयोग राजस्थान में आतंकी वारदात के लिए किया जाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह विभाग ने 20 अप्रेल को ये केस एनआइए को सौंपा। इसके बाद पांच और आतंकियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आतंकियों में से मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आतंकी मप्र के रतलाम जिले के तो एक महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- घर पर अकेला पाकर भाई ने लूटी बहन की आबरू, धमकाकर बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

सूफा के इन आतंकियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट
एनआइए ने इमरान खान, अमीन खान, मेाहम्मद अमीन पटेल, सैफुल्ला खान, अल्तमश खान, जुबेर खान और मजहर खान सभी निवासी रतलाम और आकिफ अतीक निवासी ठाणे के खिलाफ जयपुर की विशेष कोर्ट में चार्जशीट पेश की है।

यह भी पढ़ें- कॉलेज के बाथरूम में लड़की का MMS बनाने वाला गिरफ्तार, बोला- हां मैंने शूट किया था वीडियो