छात्रा की जुबानी घटना की पूरी कहानी...
भोपाल की अशोकागार्डन पुलिस ने 20 सितंबर को एक छात्रा को एक लड़के के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठे देखकर संदिग्ध समझकर उन्हें पकड़ा था और जब उनसे पूछताछ की थी तो छात्रा के एमएमएस कांड का खुलासा हुआ था। तब पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया था कि वो पिपलानी इलाके की रहने वाली है और गोविंदपुरा स्थित ITI में पढ़ती है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कॉलेज में कार्यक्रम था। इसी दौरान वो कपड़े चेंज करने के लिए बाथरूम गई थी जहां पर कैंपस के पूर्व छात्र राहुल ठाकुर, खुशबू ठाकुर और अयान ने उसका कपड़े बदलते वक्त वीडियो बना लिया था। इसके बारे में उसे उस वक्त पता चला जब आरोपियों ने उसके दोस्त को वो वीडियो दिखाया। दोस्त ने छात्रा को वीडियो के बारे में बताया तो वो हैरान रह गई। इसके बाद आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की डिमांड की जा रही थी। धमकी देते थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे, तुम्हें बदनाम कर देंगे। तुम्हारे मां-बाप को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो आरोपियों को दे सकें और न ही माता-पिता को इस बारे में बताने की हिम्मत थी इसलिए दोनों घर से भाग रहे थे। इसके बाद ही मामला सामने आया था हड़कंप मच गया था।