क्या है फार्म हाउस कांड
फार्म हाउस को लेकर बैतूल में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सा फार्म हाउस है और वहां क्या किया जा रहा था? बैतूल के स्थानीय अखबारों में बीते एक सप्ताह से इस मामले में जनचर्चाओं के आधार पर कॉलम छप रहा है। जिसमें लिखा है कि किसी फार्म हाउस में बैतूल के कुछ कथित रईसजादे पार्टी कर रहे थे और एक भाजपा पार्षद भी इस पार्टी में मौजूद था। पार्टी में नागपुर से कॉल गर्ल्स भी बुलवाई गई थी। इसी बीच पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा। अखबारों के मुताबिक, इस छापे के बाद कथित रूप से 50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है।