सीहोर. मध्यप्रदेश के सीहोर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को उसके ही पति ने जिंदा आग के हवाले कर दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है जिसके कारण पत्नी अपने मायके में आकर रह रही थी। उज्जैन से पति शुक्रवार शाम को पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा था जहां पत्नी ने साथ जाने से इंकार किया तो आरोपी ने पेट्रोल छिड़कर पत्नी को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। दिलदहला देने वाली ये पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है।