5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा के स्कूल बैग में निकला काला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लंच टाइम में जैसे ही छात्रा ने टिफिन निकालने बैग खोला तो बैग में नजर आया काला जहरीला सांप..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Sep 2022, 7:22 PM IST

snake.jpg

दतिया. दतिया में एक छात्रा रोजाना की तरह घर से बैग लेकर स्कूल पढ़ने के लिए पहुंची लेकिन स्कूल में जैसे ही उसने बैग खोला तो उसकी चीख निकल गई। क्लासरूम में हड़कंप मच गया क्योंकि बैग में किताबों के साथ काले रंग का एक सांप कुंडली मारे बैठा हुआ था। छात्रा को जैसे ही बैग में सांप होने का एहसास हुआ तो उसने तुरंत टीचर को इसके बारे में बताया और फिर टीचर ने समझदारी दिखाते हुए पहले तो स्कूल बैग की चेन को पूरी तरह से बंद किया और फिर सुनसान जगह पर बैग को ले जाकर खाली किया तो उसमें बैठा काले रंग का साफ बैग से निकलकर भाग गया। स्कूल बैग में निकलने की घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी मोबाइल में कैद किया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूल बैग में निकला जहरीला सांप
मामला दतिया जिले के बड़ौनी हायर सेकेंडरी स्कूल का है। जहां गुरुवार को दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के स्कूल बैग में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। छात्रा का नाम उमा है जिसने बताया कि वो बड़ौनी किले के पास रहती है और रोजाना की तरह आज भी स्कूल आई थी। लंच टाइम में जब उसने बैग खोला तो उसे बैग में सांप जैसा कुछ होने का अहसास हुआ। छात्रा ने इस बारे में अपने शिक्षक को बताया तो अन्य छात्र भयभीत हो गए। सबसे पहले शिक्षकों ने कक्षा के सभी छात्रों को बाहर निकाला और बैग की चैन को पूरी तरह से बंद किया। इसके बाद शिक्षक बैग को लेकर सोनागिर रोड पर एकांत स्थान पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक बैग को खोला। बैग को खोलने पर उसमें करीब तीन फीट से लंबा सांप निकला। बैग से निकलने के बाद सांप जंगल में चला गया।

देखें वीडियो-

काले रंग का था सांप
स्कूल बैग में सांप होने और फिर उसके स्कूल बैग से निकलकर सांप के भागने की तस्वीरें मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद की हैं और अब स्कूल बैग में सांप के निकलने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि स्कूल बैग में जो सांप था वो काले रंग का था जो की काफी जहरीला होता है सांप की लंबाई करीब तीन से चार फीट थी। वीडियो में सांप फन फैलाकर भागते हुए साफ नजर आ रहा है। राहत की बात ये है कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया वरना बड़ी अनहोनी हो सकती है। वहीं स्कूल बैग से सांप निकलने के बाद छात्रा और स्कूल के शिक्षक सभी ने राहत की सांस ली।

देखें वीडियो-