5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रताप मुझे चैन से जीने नहीं दे रहा इसलिए जान दे रही हूं’ लिखकर लड़की ने दुपट्टे से लगाई फांसी

सुसाइड करने से पहले युवती ने सोशल मीडिया पर लिखा सुसाइड नोट...परिजन ने जब तक देखा हो चुकी थी देर...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Sep 2022, 8:52 PM IST

ujjain.jpg

उज्जैन. 'प्रताप मुझे चैन से नहीं जीने दे रहा इसलिए मैं अपनी जान दे रही हूं..' सुसाइड करने से पहले ये लाइनें उस लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर लिखीं थीं जिसने बुधवार की रात घर ही अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। मामला उज्जैन के बिछड़ोद का है जहां रहने वाली युवती ने खुदकुशी कर ली। सोशल मीडिया पर युवती का सुसाइड नोट पढ़कर कुछ परिचितों ने युवती के माता-पिता को रात के वक्त ही फोन किया, माता-पिता भागकर बेटी के कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और युवती फांसी लगाकर अपनी जान दे चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की।

सोशल मीडिया पर लिखा सुसाइड नोट
उज्जैन के पास बिछड़ोद की रहने वाली चांदनी नाम की युवती ने बुधवार की रात करीब 1 से 3 बजे के बीच घर पर ही अपने कमरे में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार को चांदनी के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। चांदनी के पिता रफीक ने बताया कि उन्हें रात में एक रिश्तेदार ने फोन कर बताया था कि बेटी चांदनी ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट लिखा है, रिश्तेदार की बात सुनते ही वो रात को भागते हुए बेटी के कमरे में पहुंचे तो देखा वो फांसी के फंदे पर झूली हुई थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। बेटी की मौत से माता-पिता को गहरा सदमा लगा है और उन्होंने सुसाइड नोट में जिस युवक का जिक्र हुआ है उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- छात्रा के स्कूल बैग में निकला काला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर ये लिखा..
सोशल मीडिया पर लिखे सुसाइड नोट में चांदनी ने लिखा है कि 'मैं सुसाइड कर रही हूं और इसमें मेरे घरवालों का कोई दोष नहीं है। एक प्रताप नाम का लड़का मेरे को परेशान करता था तो अब मैं जीना नहीं चाहती और मेरे मरने के बाद उसे सजा दिलवाना क्योंकि उसने मुझे चैन से जीने नहीं दिया था।' पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है और मृतका चांदनी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ये कैसी संतान ? अस्पताल में मां की लाश को छोड़कर भाग गई बेटी, परायों ने किया अंतिम संस्कार