5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की जहां जाती है वहां मिलता है लेटर, लिखा होता है- ‘तुम मेरी न हो सकी तो किसी की नहीं होने दूंगा’

बीटेक करने वाली छात्रा बार-बार लेटर मिलने के कारण डर-डर के दिन काट रही है..पुलिस में दर्ज कराई शिकायत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Sep 2022, 9:26 PM IST

indore_girl.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में किसी सिरफिरे आशिक की हरकतों के कारण एक युवती काफी डरी हुई है। युवती को धमकी भरे पत्र मिलते हैं और हर लेटर में एक ही बात लिखी रहती है। जो लेटर युवती को मिलते हैं उनमें लिखा रहता है कि अगर तुम मेरी नहीं हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगी। लेटर मिलने से युवती डरी हुई है और घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। युवती ने धमकी भरे लेटर मिलने की बात जब अपने माता-पिता को बताई तो वो बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सिरफिरे आशिक की तलाश शुरु कर दी है।

'तुम मेरी नहीं हो सकी तो किसी की नहीं होने दूंगा'
लड़की को धमकी भरे लेटर मिलने का मामला शहर के बाणगंगा इलाके का है जहां रहने वाली युवती बीटेक की छात्रा है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से उसे धमकी भरे लेटर मिल रहे हैं वो जहां पर भी जाती है वहां पर उसे धमकी भरा लेटर मिलता है। सभी लेटर्स में एक ही बात लिखी हुई है कि अगर तुम मेरी नहीं हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। युवती ने बताया कि शुरुआत में तो उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बार-बार लेटर्स मिलने के बाद अब उसे डर लगने लगा है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी घटना न हो जाए। युवती ने ये भी बताया कि उसे कोचिंग, घर और आने जाने वाले रास्ते पर ये धमकी भरे लेटर्स मिले हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामला जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- फॉर्म हाउस में कॉल गर्ल्स के साथ भाजपा पार्षद और रईसजादे मना रहे थे पार्टी, जल्द सामने आएगा पूरा सच ?

किसी की शरारत या सिरफिरे की हरकत
युवती के साथ कोई शरारत कर रहा है या फिर वाकई उसे कोई सिरफिरा परेशान कर रहा है अब पुलिस इस बात की तस्दीक में जुट गई है। युवती ने पुलिस को वो धमकी भरे लेटर्स भी दिए हैं जो उसे मिलते हैं। लेटर्स कौन भेज रहा है इसके बारे में युवती को कुछ पता नहीं है ऐसे में पुलिस के लिए ये मामला एक चुनौती की तरह है और अब वो इसे सुलझाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- साथ चलने से मना किया तो पति ने लगा दी पत्नी को आग, CCTV में कैद हुई घटना