मां को बताई आपबीती, दर्ज कराई शिकायत
कनिका (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि शाम को जब माता-पिता घर पहुंचे तो उसने मां को मौसेरे भाई बादल (काल्पनिक नाम) की काली करतूत के बारे में बताया। मां ने बेटी को हिम्मत दी और पिता के साथ बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।