राष्ट्रीय

LAHDC Election: आर्टिकल 370 निरस्त होने के बाद पहली बार कारगिल में चुनाव, 2 बजे तक डाले जाएंगे वोट

LAHDC Election 2023 : जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) की कारगिल विंग में चुनाव होने जा रहे हैं। 30 सदस्यीय पहाड़ी परिषद की 26 सीटों पर 95,388 मतदाता 85 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
2 min read
LAHDC Election 2023
LAHDC Election 2023

LAHDC Election 2023 : जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में आर्टिकल 370 के हटन के बाद पहली घाटी में चुनाव हो रहे है। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) की कारगिल विंग में आज वोटिंग की जा रही है। चुनाव के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गए। दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 30 सदस्यीय पहाड़ी परिषद की 26 सीटों पर 95,388 मतदाता 85 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस इलेक्शन से आगामी लोकसभा चुनाव के मूड का भी अंदाजा लगाएंगे। कारगिल को मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

114 अतिसंवेदनशील और 99 संवेदनशील मतदान केंद्र

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, जिले में बनाए जा रहे 278 मतदान केंद्रों में से 114 अतिसंवेदनशील और 99 संवेदनशील हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में चुनाव निष्पक्षता पूर्वक कराने को लेकर सुरक्षा के भी अहम इंतजाम किए गए। पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की है।

85 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

30 सदस्यीय पहाड़ी परिषद की 26 सीटों पर आज लगभग 95,388 मतदाता 85 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन 95 हजार मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 45 हजार है। इन चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्री पोल इलेक्शन किया है। दोनों पार्टी के लगभग 22 और 17 उम्मीदवारों को बीजेपी के मुकाबले उन सीटों पर उतारा है जहां उनका प्री-पोल इलेक्शन एलायंस की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिक्किम में फटा बादल: 23 सैनिक लापता, कई वाहन कीचड़ में डूबे, बंगाल सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


पिछले चुनाव का हाल

बता दें कि अगस्त 2018 में हुए पिछले चुनाव में बीजेपी केवल 1 सीट जीत मिली थी। हालांकि, आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के दो पार्षदों के भगवा खेमे में चले जाने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 3 हो गई। इसके अलावा, 4 नामांकित सदस्यों को बीजेपी समर्थक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Italy Bus Crash: इटली के वेनिस में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के पलटने से 21 लोगों की मौत

Updated on:
04 Oct 2023 09:57 am
Published on:
04 Oct 2023 09:57 am
Also Read
View All
सुखबीर बादल पर हमले से चिंतित पीएम मोदी ने खुद जाना हाल, अब सांसद हरसिमरत कौर ने जताया आभार

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

NALSAR CJI Controversy: इस्तीफे की मांग के बीच मनन मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया , बोले ‘हम दोनों एक ही चीज चाहते हैं’, फिर विवाद क्यों?

रांची के छात्र आंदोलन: देवेंद्र नाथ महतो का बयान- आंदोलन को न टूटने दें, न बिखरने दें, समय आने पर सारे खुलासे करूंगा

Manan Mishra Resignation: कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? NALSAR विवाद के बीच नाम सुर्खियों में, अब इस्तीफे की मांग ने बढ़ाई हलचल