राष्ट्रीय

अनंतनाग मुठभेड़ के बीच उरी में बम और पिस्तौल खेप बरामद

Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ चल रही मुठभेड़ की बीच उरी से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी में दो संदिग्ध आतंककारियों को पकड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 1:56 PM IST
Jammu Kashmir Indian Army Arrest Two People With Pistols Hand Grenade Bombs In Uri

Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ चल रही मुठभेड़ की बीच उरी से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी में दो संदिग्ध आतंककारियों को पकड़ा है। इनके पास दो पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में युद्धक सामग्री बरामद किया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि उरी में आतंककारियों के लिए बड़ी मात्रा में युद्धक सामग्री और हथियारों की एक खेप आ रही है। इसके 14 सितंबर को ही एक 'मोबाइल व्हीकल चेकपोस्ट' स्थापित कर दिया गया।

इस चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने बारामूला जिले के उरी में दो लोगों को देखा तो उन्हें वह संदिग्ध लगे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से दो पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Published on: