ITBP Bus Accident: पहलगाम में 39 आईटीबीपी जवानोंऔर दो जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को ले जा रही बस ब्रेक फेल होने के बाद नदी में जा गिरी। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ एक सिविल बस खाई में जा गिरी जिसमें Indo-Tibetan Border Police (ITBP) के 39 जवान सवार थे। ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस जा रहे थे। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस हादसे में 7 जवानों की जान चली गई है और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि अन्य की हालत स्थिर है।
दरअसल, ITBP के 39 जवानों सवार थे जिनमें से 37 ITBP जवानों और जम्मू-कश्मीर के 2 पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक सिविल बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई। ये सभी सैनिक अमरनाथ यात्रा से अपनी ड्यूटी खत्म कर चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हादसे में बस के चिथड़े उड़ गए हैं। इस हादसे में 7 जवानों की जान चली गई है और 30 जवान घायल हुए हैं।
ITBP के महानिदेशक एसएल थाओसेन ( SL Thaosen) ने कहा, "इस हादसे में हमारे सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है, अन्य का अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।"
इस हादसे पर एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि 'अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर गए आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।'
इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस की दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"
बता दें कि रेस्क्यू कार्य जारी है और घायल जवानों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर कम से कम 19 एम्बुलेंस को पहले मौके पर भेजा गया था। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) सहित स्थानीय अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए जवानों को निकाला। इस हादसे के पीछे कोई बड़ी साजिश है या कोई बड़ी लापरवाही इसको लेकर जांच की जाएगी।