राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 3:29 PM IST
terrorist attack
Kulgam CRPF attack (File Photo-IANS)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। CRPF के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब जवान इलाके में नाके पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि जिस नाके पर हमला हुआ, वह नेशनल हाईवे से लगभग 4 किमी दूर है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार आतंकियों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग में तीन जवानों को गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावरों की तलाश में अभियान

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। CRPF ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

मौके पर भेजी गईं क्विक रिएक्शन टीमें

हमले की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमों (QRT) को भी मौके पर भेजा गया। सुरक्षा बल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। घायलों में राकेश दास के पैर में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनका हाल भी स्थिर बताया गया है।

Updated on:
11 Nov 2026, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं…’, सोनिया गांधी की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने ऐसा क्यों कहा?

डीएमके ने विजय सरकार पर साधा निशाना – ‘आज़ादी के बाद से तमिलनाडु के इतिहास में सबसे खराब 6 महीने’

‘मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक गई है’, सोनिया गांधी बोली- यह सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी

दिवाली की रात AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा बंद करने का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- प्रदूषण के आंकड़ों में हो रही हेराफेरी

चंद्रकांत पाटिल और रवींद्र धंगेकर के बीच जुबानी जंग तेज, सतेज पाटिल के समर्थन में उतरे शिंदे गुट के नेता ने दी खुली चुनौती