राष्ट्रीय

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी पर पीएसए के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा भेजा गया जेल

Jammu News: जम्मू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिश्नाह क्षेत्र के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर उसे भद्रवाह जेल में भेज दिया गया है।

2 min read
Feb 07, 2026
बिश्नाह का दुर्दांत अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)

Jammu Police PSA Action Notorious Criminal: जम्मू पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए बिश्नाह इलाके के कुख्यात बदमाश बलदेव राज को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार कर भद्रवाह जेल भेज दिया है। लंबे समय से लोगों में दहशत फैलाने वाले इस अपराधी को जिला मजिस्ट्रेट के औपचारिक आदेश के बाद हिरासत में लिया गया, जिससे इलाके में अब शांति का माहौल है।

ये भी पढ़ें

‘मम्मी मैं घर आ रहा हूं…’, जनकपुरी घटना पर मृतक कमल की मां का छलका दर्द, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बलदेव राज कई एफआईआर दर्ज

जम्मू जिले में इस अपराधी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। वह हर बार अदालत से जमानत लेकर बाहर आ जाता था, इसलिए उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से उसके खिलाफ सख्त क़दम उठाते हुए Public Safety Act (PSA) लगाने की सिफारिश की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तथ्यों से संतुष्ट होने के बाद उसके खिलाफ पीएसए वारंट जारी कर दिया।

इसके बाद बिश्नाह थाना पुलिस ने एसएचओ के नेतृत्व में, एसडीपीओ आरएसपुरा और एसपी मुख्यालय जम्मू की निगरानी में एक टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए जम्मू पुलिस की इस कार्रवाई की खूब सराहना की है। जम्मू पुलिस का कहना है कि वे लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और नशा तस्करी व संगठित अपराध जैसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

इलाके का ड्रग पेडलर गिरफ्तार

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू पुलिस ने ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आर.एस. पुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने कोटली गला बाना इलाके में ईंट भट्ठे के पास से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया और उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित (बैन) टैबलेट/कैप्सूल के साथ 11.60 लाख रुपए नकद बरामद किए। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान हुई।

ये भी पढ़ें

‘हर इंच वापिस लेंगे…’, CM सरमा का बड़ा एक्शन, 912 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, दहशत में अवैध कब्जाधारी

Published on:
07 Feb 2026 11:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर