
कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के सभी मंदिरों में रात 12 बजे पट खुलते ही आरती का आयोजन होता है। क्योंकि भगवान का जन्म रात 12 बजे हुआ था। लेकिन भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही भगवान की पूजा अर्चना और आराधना में लीन हो जाते हैं। ऐसे में घर आंगन को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आप भी अपने घरों में रंगों नहीं तो फूलों से आकर्षक रंगोली सजा सकते हैं।
भगवान के जन्मदिन पर आप अगर अपने घर आंगन में फूलों की रंगोली सजाएंगे। तो यह काफी आकर्षक भी लगेगी और फूलों की खुशबू भी आपके घर में महकेगी। इससे आपके घर का वातावरण भी आनंदित होगा इसलिए। आप रंगों के साथ ही फूलों की रंगोली भी सजा सकती है। हम आपको कुछ फूलों की रंगोली की डिजाइन बता रहे हैं। आप इन्हें बहुत ही आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग अलग रंगों के फूल लेने होंगे। जिन्हें कुछ इस तरह से सजाने पर आपका घर आंगन भी काफी आकर्षक और सुंदर नजर आएगा।