राष्ट्रीय

झारखंड : पुलिस लाइन में झंडोतोलन के दौरान हादसा, करंट लगने से एक की मौत

झारखंड के बोकारो में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन की तैयारी करने के दौरान करंट की चपेट में दो जवान और एक कर्मचारी आ गए। इस हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई।
2 min read
Jharkhand Bokaro Police Line Flag hoisting Accident
Jharkhand Bokaro Police Line Flag hoisting Accident

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भारत में झंडोत्तोलन किया गया। देशभर में इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं झारखंड के बोकारो में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस लाइन में झंडा फहराने की तैयारी के दौरान एक कर्मचारी सहित दो जवान करट की चपेट में आ गए। इस हादसे में कर्मचारी की जान चली गई है। यह घटना सेक्टर 12 स्थित बोकारो पुलिस लाइन की बताई जा रही है। इस घटना के बाद बोकारो पुलिस लाइन में मातम का माहौल छा गया। आपको बता दें कि रांची में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घर की छत पर तिरंगा फहराने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
बोकारो पुलिस लाइन में घटना झंडोत्तोलन के दौरान हुई है। करंट लगने से पुलिस के दो जवान और एक दैनिक सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत उनको इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस लाइन में काम कर रहे हैं मजदूर की मौत हो गई। वहीं, पुलिस मेंस एसोसिएशन के बोकारो जिला मंत्री राजकुमार मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022 : पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

11 हजार वोल्‍ट का लगा करंट
बोकारो पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो शाखा के कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। झंडे का पाइप झंडोत्तोलन की बेदी में लगाना था। इसके लिए जैसे ही ऊपर उठाया तो 11000 वोल्ट के तार से पाइप के टच हो गया। इसके बाद तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक मौत हो गई है।

रांची : तिरंगा फहराने के दौरान करंट लगने से तीन की मौत
वहीं, रांची जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने के दौरान रविवार को बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर कांके थाना क्षेत्र के अरसांडे गांव में शाम को हुई। कांके थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।। जिस घर में यह घटना हुई उस घर की छत के पास 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार है।

Published on:
15 Aug 2022 01:24 pm
Also Read
View All
संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों और बड़े अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित

Supreme Court Bihar Minister: बिना चुनाव जीते दो बार मंत्री: क्या संविधान के साथ ‘खेल’ हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Punjab Politics: क्या हाईकमान से नाराज चन्नी हैं? लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान 7 में से 6 सांसद थे मौजूद

2021 प्रदर्शन मामले में JNU की पूर्व छात्र नेता आइशी घोष को मिली राहत, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द

केंद्र सरकार ने कहा- बीएस-3 वाहनों के पुर्जों पर ई20 पेट्रोल का असर, गडकरी बोले- इंजन में बदलाव की जरूरत नहीं