राष्ट्रीय

CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन सात जुलाई को फिर संभालेंगे सीएम का पद

Jharkhand CM Hemant Soren: विधायकों के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन (Champai Soren) ने इस्तीफा दे दिया है। अब हेमंत सोरेन सात जुलाई को सीएम का पद फिर संभालेंगे।
less than 1 minute read
Jharkhand new cm hemant soren
Hemant Soren

Jharkhand CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह सात जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे। तेजी से घूमे घटनाक्रम में बुधवार को CM चंपई सोरेन (Champai Soren) ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद सोरेन ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। इससे पहले रांची में हुई INDIA के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री शपथ लेंगे। भूमि घोटाले मामले में 31 जनवरी को ED की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पांच दिन पहले हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह फिर मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं।

विचार कर लिया फैसला: चंपई

झारखंड विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होने हैं। हेमंत सोरेन सत्ता अपने हाथों में रखना चाहते हैं, ताकि सभी मामलों को अपने तरीके से हैंडल कर सकें। चंपई सोरेन ने इस्तीफे के बाद कहा, हमारे गठबंधन की बात है। पिछले दिनों हमने विचार कर नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया था।

Updated on:
04 Jul 2024 10:17 am
Published on:
04 Jul 2024 10:17 am
Also Read
View All
कुलगाम में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, LG मनोज सिन्हा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

पप्पू यादव पर रामलला और संत समाज के अपमान का आरोप, जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज

सनातन पर RSS का एकाधिकार नहीं है’, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर संसद में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव का तीखा हमला

‘BJP ने मुझसे कभी ताहिर हुसैन जैसे आतंकवादी के लिए कैरेक्टर विटनेस बनने को नहीं कहा’, शहजाद पूनावाला का एक और बयान

नीट पेपर लीक मामलों में तीन महीने के भीतर फैसला, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पांच विशेष अदालतें बनाने के दिए निर्देश