राष्ट्रीय

दामाद ने सास पर कुदाल से किया हमला, फिर खुद को ईंट से पीट पीट कर की आत्महत्या

झारखंड के पलामू में एक मानसिक रूप से बीमार दामाद ने पहले अपनी सास की हत्या कर ली और फिर आत्महत्या कर के अपनी जान दे दी।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2025, 6:54 PM IST
Jharkhand crime
दामाद ने सास पर कुदाल से किया हमला (फोटो-आईएएनएस)

झारखंड के पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र का है जहां शुक्रवार को एक मानसिक रूप से बीमार दामाद ने पहले अपनी सास को कुदाल से काट कर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर के अपनी जान दे दी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई है।

दामाद को ले जा रहे थे मानसिक आरोग्यशाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनातू थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रमोद प्रजापति पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बिमार चल रहा था। इसके चलते उसे कभी कभी दौरें पड़ते थे और वह अचानक उत्तेजित और हिंसक हो जाता था। कुछ दिन पहले ही वह उसके ससुराल वाले उसे अपने गांव कउवल लेकर थे। प्रमोद को इलाज के लिए रांची मानसिक आरोग्यशाला ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

अचानक बेकाबू होकर सास पर किया हमला

इसी बीच शुक्रवार दोपहर प्रमोद अचानक बेकाबू हो गया और जोर जोर से चिल्लाने लगे। इसके बाद उसने घर में रखा कुदाल उठा लिया और अपनी सास सुशीला देवी पर हमला कर दिया। प्रमोद की पत्नी शोभा देवी और घर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह काबू में नहीं आया। प्रमोद ने सुशीला देवी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सास की हत्या के बाद की आत्महत्या

इसके बाद घायल अवस्था में सुशीला देवी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सास की हत्या करने के बाद प्रमोद घर से निकला और सड़क किनारें जाकर कुदाल और ईंट से खुद पर वार करने लगा। प्रमोद ने लगातार खुद पर एक के बाद एक वार किए जिसके चलते उसकी भी मृत्यु हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पति और मां के मरने से सदमें में शोभा

प्रमोद और शोभा की शादी 2021 में हुई थी और उनका एक तीन साल का बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने पर प्रमोद के पिता नरेश प्रजापति और परिवार के अन्य लोग छतरपुर थाना पहुंचे जिसके बाद प्रमोद का शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं दूसरी तरफ एक ही दिन मां और पति दोनों को खोने के बाद शोभा भारी सदमें में है और उसकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है। एक ही दिन में मां की मौत और पति की आत्महत्या से सदमे में आई शोभा देवी की हालत बेहद खराब है। शोभा देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुटी है। घटना के बाद गांव में सनसनी व्याप्त है।

Updated on:
15 Aug 2025, 6:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! वॉशरूम में मिला नोट, यात्रियों को विमान से उतारा गया

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी कर फंसे कीर्ति आज़ाद, सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना – ‘जॉनी जॉनी यस पापा वाले इसे नहीं समझ पाएंगे’

एक फैसले ने शरद पवार से छीन लिया PM बनने का मौका? आठवले ने खोला कांग्रेस का पुराना राज

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

कांग्रेस ने उठाई अयोध्या राम मंदिर के वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को बताया ज़रूरी