राष्ट्रीय

Jharkhand Election: देवघर में PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- झारखंड की पहचान बदलने की हो रही साजिश

Narendra Modi: पीएम मोदी ने कहा आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। जेएमएम कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए।

2 min read
Nov 13, 2024

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) के पहले चरण के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं पीएम मोदी (Narendra Modi) ने झारखंड के देवघर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) और जेएमएम पर जमकर निशाना साधा। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM- कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए। पीएम मोदी ने कहा हर तरफ एक ही गूंज है: रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार

‘आदिवासियों की संख्या आधी रह गई’

पीएम मोदी ने कहा मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान, आप सबकी ताकत रही है। अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है। अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल-जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है और झारखंड को भी बचाना है।

‘JMM-Congress को होगा सूपड़ा साफ’

उन्होंने कहा कि आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। रोटी-बेटी और माटी को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारीशक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। संथाल का ये क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। 

‘घुसपैठियों के रातों रात पक्के कागज बनाए गए’

पीएम मोदी ने कहा कि इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली। लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए। JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है।

‘कांग्रेस के इरादे खतरनाक हैं’

कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे ने साफ कर दिया है कि वो SC/ST/OBC आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इनके पिताजी जब कांग्रेस के सर्वेसर्वा थे, तभी उन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था। लेकिन SC/ST/OBC की एकजुटता के कारण वे तब बुरी तरह चुनाव हार गए। तब से आज तक कांग्रेस को कभी भी केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत नहीं मिला। आज भी जिन राज्यों में SC/ST/OBC की आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है।इसलिए कांग्रेस ने एक नई साजिश रची है। कांग्रेस ने आपकी आंखों में धूल झोंकने का एक नया खेल खेला है। ये लोग SC/ST/OBC की सामूहिक शक्ति को तोड़ना चाहते हैं, उसे टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर