
Jharkhand Voting: झारखंड की 43 विधानसभा सीटों (Jharkhand Election) पर पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम पांच बजे तक होगी। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। धोनी के पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही उनके फैंस एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा एक बजे तक अनुमानित वोटिंग 46.25 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा मतदान (Jharkhand Chunav Phase 1 Voting) घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87 प्रतिशत, बहरागोड़ा में 53.86 प्रतिशत और खरसावां में 53.68 प्रतिशत रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है।
महेंद्र सिंह धोनी और उनके पूरे परिवार ने हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 380 पर दोपहर बाद वोट किया है। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। प्रदेश की जनता जेएमएम को पूरी तरह से नकार रही है। रुझानों के अनुसार लोग जेएमएम के खिलाफ है, इस बार लोग बीजेपी का साथ देंगे। JMM, INDIA गठबंधन सरकार के पांच साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी रोजगार नहीं दिया। उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। किसान उनसे परेशान हैं, खदानें बंद हैं लोग इस सरकार के झूठ को समझ चुके हैं।
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 43 सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है। राज्य की 43 सीटों पर मतदान के लिए 15 हजार 344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।
Updated on:
13 Nov 2024 04:03 pm
Published on:
13 Nov 2024 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
