Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Election: पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने थामा BJP का दामन

Jharkhand Election 2024: पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर लीडर आदित्य विक्रम जायसवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वह सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Nov 11, 2024

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) को लेकर सभी दलों का प्रचार अभियान तेज है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला बना हुआ है। पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर लीडर आदित्य विक्रम जायसवाल (Aditya Vikram Jaiswal) ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वह सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

रांची से चाहते थे टिकट

आदित्य विक्रम जायसवाल कांग्रेस के सीनियर नेता थे। आदित्य विक्रम जयसवाल पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। दरअसल, वह रांची से टिकट की दावेादारी कर रहे थे। लेकिन यह सीट झामुमो कोटे में चले जाने से निराश हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि हमारी पांच पीढ़ियों ने कांग्रेस की सेवा की। कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। झारखंड को बचाने के लिए बीजेपी का सरकार जरूरी है।

PM मोदी से हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार बीती रात रांची एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से आदित्य विक्रम जायसवाल की मुलाकाता हुई थी, इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि उनका बीजेपी में शामिल होने तय है। बीजेपी के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। आदित्य विक्रम जायसवाल के इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। आदित्य विक्रम के बीजेपी में जाने से कांग्रेस के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-चुनावी सभा में Lalu Prasad Yadav ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या कहा कि ठहाके लगाकर हंस पड़े लोग…

BJP में शामिल होने पर हुए भावुक

बीजेपी में शामिल होने पर आदित्य विक्रम जायसवाल भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक गए। उन्होंने कहा कि अब झुकने का सवाल नहीं है। मैं पांचवीं पीढ़ी था कांग्रेस का। मेरे पूर्वजों को अंग्रेजों ने जहर देकर मारा था। मैं आज खुश और निराश दोनों हूं क्योंकि आज मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है। उन्होंने कहा कि अब झारखंड को बचाना है तो बीजेपी की सरकार बनाना जरूरी है। यहां पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर सीएम Hemant Soren ने किया पलटवार, कहा- बीजेपी के लोग चुनाव में…