राष्ट्रीय

Jharkhand Election Result: झारखंड में JMM का जलवा पर CM की पत्नी चल रही है इतने वोटों से पीछे

Jharkhand Election Result: प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही गांडेय विधानसभा सीट पर अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां पर अब तक सात राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी आगे चल रही है। JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन पीछे चल रही है।
less than 1 minute read
Nov 23, 2024
Feature image

Jharkhand Election Result: झारखंड की 81 विधासनभा सीटों का परिणाम (Jharkhand Election Result) आज रहा है। अभी तक रुझानों में जेएमएम (JMM) नीत गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं एनडीए गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है और दो सीटों पर अन्य आगे चल रहा है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Chunav Result 2024 Live) पर अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां पर अब तक सात राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी (Munia Devi) आगे चल रही है।

मुनिया देवी चल रही आगे

गांडेय विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी पहले नंबर पर चल रही है। मुनिया देवी को अब तक 36554 वोट मिले है वहीं जेएमएम प्रत्यशी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को 35499 वोट मिले है। कल्पना सोरेन दूसरे नंबर पर चल रही है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चल रहे है। रामेश्वर को 925 वोट मिले है। कल्पना सोरेन 1055 वोटों से पीछे चल रही है।

JMM का गढ़ है गांडेय विधानसभा सीट

झारखंड मुक्ति मोर्चा की गांडेय विधानसभा सीट गढ़ मानी जाती है। यह सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब तक 6 बार झामुमो प्रत्याशियों ने इस सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को दो बार जीत मिली है। इस सीट से JMM के सालखन सोरेन इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी कल्पना सोरेन को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

Also Read
View All
‘वो आदमी मेरे पिता की उम्र का है’, PM मोदी पर बात करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उनकी मां मर गईं और वो वंदे भारत को झंडा दिखाने चले गए

दिल्ली जाने की अफवाहों पर विराम, देवेंद्र फडणवीस बोले- नेता तय करेंगे मेरी भूमिका, मुझे महाराष्ट्र में ही रहना है

CJP Protest: जंतर-मंतर हिंसा पर घमासान, पवन खेड़ा ने अमित शाह को घेरा, AAP ने भी BJP पर लगाए गंभीर आरोप

IMD Alert: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ेगा खतरा

उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा, IPU युवा सांसद सम्मेलन के लिए उपराष्ट्रपति ने किया नामित