
Jharkhand JPSC-JSSC Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे JPSC और JSSC अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की है। दोनों नेताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई और कहा कि CJP छात्रों के साथ खड़ी है।
वीडियो कॉल के दौरान अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर पार्टी लगातार उनके समर्थन में आवाज उठाएगी। CJP की तरफ से कहा गया कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन उनका साथ देता रहेगा।
इस दौरान CJP टीम के सदस्य अमित कुमार सिंह ने कहा, "देश के किसी भी हिस्से में अगर छात्र या कोई पीड़ित समस्या का सामना कर रहा है तो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और पूरी CJP टीम उसके साथ खड़ी होगी। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किस पार्टी की सरकार है। सरकार का दायित्व जनता के लिए काम करना है और सत्ता में बैठे लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।"
झारखंड में JPSC और JSSC अभ्यर्थी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में CJP नेताओं ने वीडियो कॉल के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों से संवाद कर उनके आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
खबर अपडेट की जा रही है…