राष्ट्रीय

Jharkhand New DGP: झारखंड के DGP पद से हटाए गए अजय कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता को मिला प्रभार

Jharkhand New DGP: झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग गुप्ता को इस पद का प्रभार सौंपा गया है।

2 min read
Jharkhand New DGP: झारखंड के DGP पद से हटाए गए अजय कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता को मिला प्रभार

Jharkhand New DGP: झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग गुप्ता को इस पद का प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। डीजीपी के पद पर पोस्टेड रहे 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। उनकी जगह डीजीपी का प्रभार 1990 बैच के आईपीएस और सीआईडी एवं एसीबी के डीजी के रूप में पोस्टेड अनुराग गुप्ता को सौंपा गया है।

आईपीएस प्रशांत कुमार को संचार एंव तकनीकी में बनाया डिजी

अधिसूचना के अनुसार, झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के रूप में पदस्थापित 1992 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी शाखा में डीजी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

जानिए कौन हैं अनुराग गुप्ता

अजय कुमार सिंह को वरीयता के आधार पर 14 फरवरी 2023 को झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उन्हें अचानक इस पद से हटाए जाने से ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी डीजीपी बनाए गए अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह गढ़वा और हजारीबाग के एसपी, रांची के एसएसपी और बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। पूर्व में वह झारखंड पुलिस मुख्यालय में वह एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित रहे हैं।

Also Read
View All
तमिलनाडु में नया बवाल, CM बनने के 1 हफ्ते बाद ही लेफ्ट ने विजय को दी वार्निंग, क्यों सपोर्ट वापस लेने की कही बात?

पांच राज्यों में चुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पोस्ट को लेकर कलह शुरू, उप मुख्यमंत्री ने फिर दिया बड़ा बयान

‘तुम किसी काम के नहीं हो’ टीचर ने क्लास में की बेइज्जती, हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूला छात्र

Delhi High Court News: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? थोड़ी देर में आएगा PIL पर फैसला

‘अभिषेक बनर्जी से जुड़ी किसी संपत्ति से मेरा लेना-देना नहीं’, TMC सांसद सयानी घोष ने फेक न्यूज फैलाने वालों को दी चेतावनी