राष्ट्रीय

Jharkhand News: हजारीबाग व पलामू में 6 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड में 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। झारखंड में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों की घटनाओं में इन बच्चों की मौत हुई है।

2 min read
Aug 22, 2022
6 children died due to drowning in the dam, Chief Minister Hemant Soren expressed grief

झारखंड के पलामू और हजारीबाग में 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। खबर है कि पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत एक खदान में जमा पानी में नहाने गये तीन बच्चों की रविवार को डूबने से मौत हो गई जबकि हजारीबाग के मेरू में भी तीन बच्चों की एक स्थानीय बांध में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन के अलावा NDRF की टीम वहां पहुंची और डैम में उतर कर बच्चों की खोजबीन की। काफी खोज-बीन के बाद बच्चों के शव बाहर निकाले गए। बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मेरू के रेहदा डैम में नहाने गए जिन तीन बच्चों की मौत हुई है, उनके तीनों पिता बीएसएफ में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर 5 दोस्त एक साथ खेलने गए थे। खेलते सभी रेहदा डैम पहुँच गए। इनमें से 2 दोस्तों को तैरना नहीं आता था। इन दोनों के अलावा बाकी 3 तैरने के लिए डैम में उतर गए. जिसके बाद तीनों बच्चे एक-एक करके गहरे पानी में डूबने लगे।

वहीं, पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे रविवार दोपहर में सतबरवा थानांतर्गत गोरा खदान में भरे पानी में नहाने गए थे और इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में उसके दो अन्य साथी भी डूब गए। मृतक बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है।

इन दोनों घटनाओं हुई बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। हेमंत सोरेन ने लिखा, "हजारीबाग और पलामू जिले में बच्चों के डूबने से हुई मृत्यु की खबर से अत्यंत दुःखी हूँ। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

Published on:
22 Aug 2022 10:19 am
Also Read
View All
’10 हजारों सालों तक हॉर्मुज खुला रहा, उसकी सुरक्षा के लिए खूब खर्च किए’, भारत में ईरानी नेता ने क्या कहा?

LPG News: पंजाब के बाद क्या पूरे देश में महंगा होगा खाना? सप्लाई संकट-ब्लैक मार्केटिंग से कैसे जेब पर बढे़गा बोझ

बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, ‘हम जीत रहे हैं और 200 से अधिक सीटों के अंतर से जीत रहे’

असम में कांग्रेस का ‘प्लान-बी’ तैयार? गठबंधन सहयोगियों के साथ की बड़ी बैठक, एग्जिट पोल को नकारा

‘आतंक से जुड़ा है नशे का नेटवर्क, इसे खत्म करना हमारा मकसद’, जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर किया बड़ा दावा