राष्ट्रीय

ECI विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- झूठ को सौ बार दोहराने से सच नहीं हो जाता

JP Nadda on Rahul Gandhi: चुनाव आयोग (ECI) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता।
2 min read
• •
Sep 28, 2026
JP Nadda
JP Nadda (Photo-ANI)

JP Nadda on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। नड्डा ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोग विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं, उनके अनुसार कांग्रेस और पूरा 'INDI Alliance' देश की प्रगति से निराश है।

नीति और विजन नहीं, इसलिए भ्रम फैलाने की कोशिश

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। इसलिए देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी फर्जी खबर को लेकर देशभर में माहौल बनाने की कोशिश की गई और अब चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों को खारिज किए जाने के बावजूद विपक्ष फिर से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है।

'राहुल गांधी ध्यान से सुन लें…'

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ध्यान से सुन लें- किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता। सच को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के लिए देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम और कमजोर करना ही एकमात्र एजेंडा रह गया है।

हर सुबह नई साजिश रचने वाली मानसिकता

नड्डा ने कहा कि यह उसी 'टूलकिट मानसिकता' का हिस्सा है, जिसमें देश के विकास को रोकने के लिए हर सुबह नई साजिश तैयार की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का तरीका आरोप लगाने, देश का माहौल बिगाड़ने और फिर वहां से निकल जाने तक सीमित रह गया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण या देश के सम्मान और प्रतिष्ठा की कोई चिंता नहीं है। उसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। नड्डा ने कहा कि सत्ता का इस्तेमाल जनता की सेवा के बजाय परिवारवादी राजनीति को बढ़ावा देने और निजी हित साधने के लिए किया जा रहा है।

जनता की अदालत में साजिशें होंगी ध्वस्त

नड्डा ने कहा कि देश की स्थिरता को प्रभावित करने वाली ताकतों को जनता पहले भी जवाब दे चुकी है और भविष्य में भी देगी। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में विपक्ष की हर गलतफहमी और साजिश को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Updated on:
28 Sept 2026 11:36 am
Published on:
28 Sept 2026 11:24 am
Also Read
View All
TMC का चुनाव चिह्न विवाद: चुनाव आयोग को 3 महीने का अल्टीमेटम, ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

ECI विवाद पर चिराग पासवान का विपक्ष पर पलटवार, बोले- एक जगह प्रक्रिया गलत और दूसरी जगह सही कैसे?

‘यह किस तरह का लोकतंत्र है?’, राजद नेता आलोक मेहता ने प्रवेश वर्मा को लेकर उठाए सवाल; क्या बोले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव

Parvesh Verma Slap Row: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में प्रवेश वर्मा पर दर्ज हुई FIR? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

‘यह टैक्स है या फीस?’, 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा हलफनामा