राष्ट्रीय

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले – छोटी मानसिकता के कुछ…

Jyotiraditya Scindia Attack on Rahul Gandhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, भारत एक सितारे के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा है, तो कुछ दलों को बेचैनी का अनुभव हो रहा है।
less than 1 minute read
Jyotiraditya Scindia Attack on Rahul Gandhi
Jyotiraditya Scindia Attack on Rahul Gandhi

Jyotiraditya Scindia Attack on Rahul Gandhi: बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने यूरोप दौरे पर थे और उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इस पर अब भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, संकीर्ण मानसिकता के कारण एक बार फिर विदेश में भारत माता की आलोचना की गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘भारत एक सितारे के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा है, तो कुछ दलों को बेचैनी का अनुभव हो रहा है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी सोच अपनी लकीर बड़ी करने की नहीं, बल्कि दूसरों की लकीर छोटी करने की होती है।’’

उन्होंने आगे कहा, “छोटी मानसिकता के कुछ दलों को भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की सफलता से जलन हुई है. इस मानसिकता के कारण विदेश जाकर एक बार फिर भारत माता की आलोचना की गई है।’’

कमलनाथ के बयान पर दिया जवाब

एमपी कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी केंद्र पर निशाना था। उन्होंने कहा सत्ताकाबिज भारतीय जनता पार्टी नवंबर में संभावित असेंबली इलेक्शन के लिए अपना कैंपेन सीधे दिल्ली से संचालित कर रही है, क्योंकि उसे राज्य में अपने नेतृत्व और संगठन पर विश्वास नहीं है।

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ‘दिल्ली कमांड कल्चर' को पूरे देश में अपने पार्टी संगठन में दशकों से व्यापक रूप से लागू कर रही है और इस दल ने राज्यों में उभरते नेतृत्व को कुचलने के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था बना रखी है।

Updated on:
12 Sept 2023 07:52 am
Published on:
12 Sept 2023 07:50 am
Also Read
View All
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का ‘मोदियाबिंद’ चश्मे से तंज, बोलीं- अंधभक्तों का कराएंगे इलाज, तभी दिखेगी चोरी और पुल गिरने की खबर

Jharkhand JPSC-JSSC Protest: 7वां बैरिकेड तोड़ विधानसभा के नजदीक पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jharkhand Student Protest: विधानसभा घेराव में बैरिकेडिंग तोड़ पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- ‘भूख से ज्यादा चुभ रहे हैं कंटीले तार’

केरल में राष्ट्रगीत पर सियासी घमासान, कांग्रेस सांसद बोले- मोदी गोली मार दें, पर नहीं गाएंगे पूरा ‘वंदे मातरम’

Monsoon Session के दौरान संसद में गतिरोध कब होगा खत्म? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बता दिया