राष्ट्रीय

Kangana Ranaut ने तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग, कांग्रेस ने किया पलटवार

Politics News: मंडी से BJP सांसद कंना रनौत ने तीन कृषि कानूनों को सरकार से वापस लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 3:49 PM IST
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत अब तीन कृषि कानूनों को लेकर बयान देकर एक बार फिर चर्चाओं में नजर आ रहीं हैं। उन्होंने सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। हालांकि अपनी राय जाहिर करने के बाद कंगना ने कहा कि उनका ये बयान कंट्रोवर्शियल हो सकता है।

मेरे इस बयान का होगा विरोध-कंगना

बता दें कि सोमवार को मंडी जिले के गोहर में सात दिवीसय ख्योड़ नलवाड़ मेले के समापन पर कंगना ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे इस बयान का विरोध होगा। किसानों की देश के विकास में अहम भूमिका है। तीन कृषि कानूनों का कुछ ही राज्यों में विरोध हुआ था। किसान समृद्ध बनें। तीन कृषि कानूनों को वापस लाने के लिए खुद किसानों को आगे आना चाहिए।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कंगना के इस बयान को लेकर कांग्रेस (Congress) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसानों पर लादे गए 3 काले कानून वापस लाने चाहिए, बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने ये बात कही। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब बीजेपी के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है, इन काले कानून की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे नरेंद्र मोदी और उनके सांसद जितना जोर लगा लें।

Updated on:
24 Sep 2024, 3:49 PM IST
Published on: