राष्ट्रीय

कृष्णा नदी में मिली अयोध्या के रामलला जैसी भगवान विष्णु की मूर्ति,देखिए Video

Karnataka India :श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में जिस स्वरूप में रामलला विराजमान हैं ठीक उसी तरह की मूर्ति कृष्णा नदी से बरामद हुई है।

less than 1 minute read
ram_lala_same_ayodhya_ram_mandir_.png

Karnataka India :श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में जिस स्वरूप में रामलला विराजमान हैं ठीक उसी तरह की मूर्ति कृष्णा नदी से बरामद हुई है। कर्नाटक के रायचूर में हिंदू देवता विष्णु की बेहद प्राचीन मूर्ति और एक शिवलिंग बरामद किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने बताया है कि देवसुगुर गांव के पास नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा था।
इस दौरान कृष्णा नदी से हिंदू देवता विष्णु की बेहद प्राचीन मूर्ति और एक शिवलिंग बरामद किया गया। निर्माण कार्य में लगी टीम ने मूर्तियों को सुरक्षित निकाल लिया और स्थानीय प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को बुला लिया और अब इसे सुरक्षित रख दिया गया है। इस मूर्ति की बनावट अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला जैसी दिखाई दे रही है।

11वीं सदी की है मूर्तियां
कृष्णा नदी से बरामद मूर्तिं 11वीं सदी की बताई जा रही है। इस मूर्ति में भगवान विष्णु के दस अवतार दिखाई दे रहे है। मैसूर के अरुण योगीराज ने भी कुछ इसी तरह की मूर्ति राम मंदिर के लिए रामलला की भी स्थापित की गई है। इसके चारों ओर भगवान विष्णु के 10 अवतारों का प्रतिनिधित्व किया गया है, जिनमें मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि शामिल हैं।

Updated on:
07 Feb 2024 05:59 pm
Published on:
07 Feb 2024 05:43 pm