राष्ट्रीय

Karnataka : शिवमोगा में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने की 4 आरोपियों की पहचान, 2 गिरफ्तार

Karnataka Shivamogga violence: कर्नाटक के शिवमोगा शहर में सोमवार को दो गुटों के बीच वीर सावरकर और टीपू सुल्तान के पोस्टर को लेकर झड़प हो गई। ये मामला इतना बढ़ गया कि इलाके में धारा 144 लागू करनी पड़ी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2022, 3:38 PM IST
Karnataka: 4 accused identified and 2 arrested by police in Shivamogga violence
Karnataka: 4 accused identified and 2 arrested by police in Shivamogga violence

Shivamogga clashes: कर्नाटक के शिवमोगा शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर सावरकर और टीपू सुल्तान के समर्थकों के बीच विवाद छिड़ गया। दरअसल, यहाँ आमिर अहमद सर्कल में हिंदू संगठन के लोगों ने वीर सावरकर का पोस्टर एक बिजली के खंबे पर लगाया गया था जिससे टीपू सुल्तान के समर्थक भड़क गए और अपना बैनर लेकर पहुँच गए। इसके बाद दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई और ये विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने वीर सावरकर का पोस्टर भी हत्या दिया और तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। इसके बाद कानून व्यवस्था को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र शिवमोग्गा में एडीजीपी आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।


कर्नाटक के एडीजीपी अलोक कुमार ने शिवमोग्गा हिंसा पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'हमने 4 आरोपियों की पहचान कर ली है और 2 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 अन्य की तलाश की जा रही है, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। छुरा घोंपने के कारण एक व्यक्ति घायल हुआ है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।'

4 आरोपियों में से तीन की पहचान नदीम, अब्दुल रहमान और जबिबुल्लाह के रूप में हुई है। ये वही नदीम है जिसपर वर्ष 2016 में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले का आरोप है।


एडीजीपी ने आगे जानकारी दी कि 'हम लोगों से कह रहे हैं कि बेवजह बाहर न निकलें। हम आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करेंगे जिसकी सूचना डीसी को दी जाएगी। हमने पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। हमारे पास पहले से ही 15 प्लाटून हैं, लेकिन और की मांग की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।'

शिवमोगा में भड़की हिंसा मामले में एक शख्स को चाकू लगी है और एक अन्य हिंसा में घायल हुआ है। दोनों का ही अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि इस हिंसा के बाद से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवमोगा के जिलाधिकारी ने आज शहर में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

Updated on:
16 Aug 2022, 3:38 PM IST
Published on: