राष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, नड्डा और अमित शाह जनता को लुभाएंगे

Karnataka Election 2023 भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक नाम ऐसा है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

2 min read
Apr 19, 2023
karnataka_election.jpg
कर्नाटक चुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, नड्डा और अमित शाह जनता को लुभाएंगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। सभी दल जनता को लुभाने के लिए अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट बना रहे हैं। भाजपा ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जब 40 नाम चुने गए हैं। इसमें सबसे पहला नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शामिल किया गया है। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सभी कर्नाटक की जनता के सामने अपने कामों का लेखा-जोखा रखेंगे और विरोधी दलों की कमियों को उजागर करेंगे। इन सभी का सिर्फ एक मकसद है कि, कर्नाटक में भाजपा की सरकार बरकरार रहे। इस लिस्ट में एक नाम ऐसा है जो सबका ध्यान आकृष्ट करता है। पूरब-पश्चिम के बाद अब दक्षिण में भी भाजपा ने सीएम योगी के हिन्दुत्व ब्रांड की लोकप्रियता से जनता को अपनी ओऱ खींचने की तैयारी कर ली है। भाजपा की स्टार प्रचारक लिस्ट में उनका नाम 22वें नम्बर पर दर्ज है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव - भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची देखें -

कर्नाटक में सीएम योगी करेंगे 36 रैलियां

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए यूपी सीएम की भारी डिमांड है। सीएम योगी कर्नाटक में ताबड़तोड़ 36 रैलियां करेंगे। इससे पूर्व पूर्वोत्तर में त्रिपुरा और पश्चिम में गुजरात की चुनावी रैलियों में सीएम योगी आदित्यनाथ धुआंधार प्रचार किया। यहां पर भाजपा ने जीत भी दर्ज की है। सीएम योगी भाजपा के लिए लक्की भी हैं। कर्नाटक के मैसूरू और तटीय कर्नाटक के इलाके में सीएम योगी की ज्यादातर रैलियां और रोडशो की संभावना जताई जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होगी वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक चरण में होंगे। 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना होगी। इसके बाद कर्नाटक में नई सरकार आ जाएगी। राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं। मौजूदा वक्त 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस ने 37 सीट और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Published on:
19 Apr 2023 12:09 pm