कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीदर जिले में एक रैली में कहा कि, आज पूरे हिंदुस्तान में भाजपा और संघ के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैला रहे है। इस चुनावी रैली में ओबीसी सेंसस का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भाजपा पर हमला करते हुए ने कहा कि, अगर हम देश में ओबीसी को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनका हक उनको देना चाहते हैं तो पहला कदम है कि ओबीसी सेंसस (जनगणना) में जो डेटा है उसको प्रधानमंत्री रिलीज कर दें। पर इस बाते के कहते ही राहुल गांधी ने आगे कहाकि, मैं आपको गारंटी दे देता हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ये नहीं करेंगे, क्योंकि वो सचमुच में ओबीसी का भला नहीं चाहते हैं। राहुल ने आगे दावा किया कि, कांग्रेस पार्टी ये काम एकदम कर देगी।