कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 सीटों पर और नाम की घोषणा करनी थी। शनिवार 15 अप्रैल को कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। अब सिर्फ 15 नामों का और ऐलान करना है। उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची में एक नाम बेहद अहम है। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी का। सावदी ने टिकट न मिलने पर भाजपा को टाटा कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस इस पर खुशी जताते हुए अथानी सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट दे दिया है। इसके अतिरिक्त कोथूर जी. मंजूनाथ को कोलार सीट के लिए हरी झंड़ी दिखाई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।