Karnataka elections 2023 कांग्रेस और भाजपा विचार करने में लगे हैं आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। तीसरी सूची में 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। ये सभी 28 उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने एक बयान में दावा किया कि, न सिर्फ उसने अब तक सबसे ज्यादा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है बल्कि 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 168 सीटों पर लोगों को ईमानदार विकल्प प्रदान किया है। इसमें कहा गया है कि, आप ने सबसे ज्यादा किसानों, युवाओं, महिलाओं और शिक्षित पेशेवरों को टिकट दिया है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।