5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस जीती तो जनता को मिलेंगे चार गारंटी तोहफे

Karnataka Assembly Elections 2023 four guaranteed gifts कर्नाटक विधानसभा चुनाव आगामी 10 मई को होने वाले हैं। सभी पार्टियां जनता को लुभाने के लिए कुछ वादे कर रहीं हैं। कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी व कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज ऐलान किया है कि, कांग्रेस अगर जीती तो कर्नाटक की जनता के लिए 4 गारंटी तय है। चारों गारंटी जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Apr 2023, 2:44 PM IST

randeep_singh_surjewala.jpg

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस जीती तो जनता को मिलेंगे चार गारंटी तोहफे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव आगामी 10 मई को होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपने कील कांटें दुरुस्त कर लिए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पार्टी जारी करने के लिए आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एआईसीसी कार्यालय में हुई है। और पूरी सींावना है कि, कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी कर दी जाएगी। कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी व कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज ऐलान किया है कि, कांग्रेस अगर जीती तो कर्नाटक की जनता के लिए 4 गारंटी तय है। गृह लक्ष्मी योजना जिसमें परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। दूसरी गारंटी गृह ज्योति योजना में 200 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी। तीसरी गारंटी, अन्न भाग्य योजना में बीपीएल परिवारों को 10 किलो चावल हर महीने मुफ्त दिए जाएंगे। और चौथी गारंटभ्, युवा निधि योजना में कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को ग्रेजुएशन के बाद 2 साल तक 3000 रुपए प्रति महीना दिए जाएंगे।

दूसरी सूची तैयार, आज होगी जारी - रणदीप सिंह सुरजेवाला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि, कांग्रेस की केंद्रीय चयन समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक हुई। सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची तैयार कर ली है जिसे आज जारी कर दिया जाएगा।

हमारा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है - डीके शिवकुमार

सिद्धारमैया के बयान को लेकर निराशा के सवाल पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहाकि, हमारा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है और हम राज्य में सुशासन लाएंगे। हम सब एक साथ खड़े हैं। मैं किसी के बयान से निराश नहीं हूं। मुझे पता है कि सिद्धारमैया का दिल क्या है, मेरा दिल क्या है। जीत हमारी होगी, हमारा मकसद कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है।

124 उम्मीदवारों के नाम हो चुके हैं जारी

दरअसल कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले ही 124 उम्मीदवारों के नाम जारी किया चुका है। जिनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दारमैया भी शामिल हैं, वो वरुणा से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने 35 सीटों को छोड़कर दूसरी सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जहां दोनों खेमों के उम्मीदवारों को जगह दी जानी है। सिद्दारमैया खेमे से और दूसरा शिवकुमार खेमे से। हालांकि बाकी 65 सीटों के लिए सर्वसम्मत उम्मीदवार पहले ही तय हो चुके हैं।

यह भी पढ़े - कर्नाटक विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की 60 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पूर्व कंडक्टर को टिकट दिया